होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ का जगत ब्लॉक बना कमीशन खोरी का अड्डा,कमीशन मांगने वाले BDO...

बदायूँ का जगत ब्लॉक बना कमीशन खोरी का अड्डा,कमीशन मांगने वाले BDO के खिलाफ 42 ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा,मनरेगा के कच्चे कामों पर 10% तथा मनरेगा के पक्के कामों पर 16% कमीशन मांगने का लगाया आरोप,मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र।

बदायूँ। जगत ब्लॉक के 42 ग्राम प्रधानों ने धरना प्रदर्शन कर सामूहिक इस्तीफा देने की पेशकस मुख्यविकास अधिकारी से की है । ब्लॉक जगत के ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा हो रहे विकास कार्यों में खंड विकास अधिकारी द्वारा मांगी जा रही है कमीशन ,कमीशन ना देने पर ग्राम प्रधानों के खिलाफ जांच की धमकी देकर दबाब बनाया जा रहा है,आज इसी दबाब से आजिज आकर आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा काटते हुए जिला अधिकारी आवास पर विरोध प्रदर्शन किया ,ग्राम प्रधानों ने इस दौरान सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी है।

ग्राम प्रधानों ने बताया लंबे समय से खंड विकास अधिकारी। ग्राम प्रधानों से कमीशन खोरी का धंधा कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी / मुख्यविकास अधिकारी को दिये गए शिकायती पत्र में विकासखंड जगत के वर्तमान खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी प्रधानों से मनरेगा के कच्चे कामों पर 10% तथा मनरेगा के पक्के कामों पर 16% कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। प्रधानों का कहना है कि वीडिओ द्वारा सभी प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है कि उनके द्वारा बताए गए पटेल ठेकेदार से ही ग्राम निधि से ग्राम पंचायत में काम करा करवाया जाए अन्य किसी से कार्य कराने पर पेमेंट नहीं किया जाएगा साथ ही उनके खिलाफ जांच भी बिठा दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उपरोक्त अधिकारी द्वारा जेई को भी फोन करके मना कर दिया गया है कि उनकी बिना मर्जी के कोई स्टीमेट ना बनाया जाए यदि कोई भी प्रधान इस बात का विरोध करता है तो उपरोक्त अधिकारी धमकी देते हैं कि तुम्हारी जांच बैठा देंगे। रोज रोज की धमकियों से सभी ग्राम प्रधान परेशान हो चुके हैं, उनका कहना है की योगी सरकार में ऐसे अधिकारी खुलेआम जनप्रतिनिधियों के शोषण कर रहे हैं इस अधिकारी को योगी का कोई खोफ नहीं है तो हम सब प्रधानों को इस्तीफा देकर घर बैठ जाते हैं फिर वीडिओ खुद अपने चहेते ठेकेदार पटेल से कार्य कराकर शासन की विकास योजनाओं को हड़प लें।उन्होंने मुख्यविकास अधिकारी से मिलकर कहा है कि यदि उपरोक्त अधिकारी के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई तो सभी प्रधान सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।

कई प्रधानों का कहना था कि जगत ब्लॉक में ऐसे हालात कभी नहीं थे,अब तो हर बुधवार को बाकायदा खण्ड विकास अधिकारी अपने चहेते ठेकेदार की राजनीतिक पहुंच के माध्यम से सभी प्रधानों पर काम कराने का दबाब डाल रहै है,ऐसा न करने पर किसी भी कार्य का पेमेंट न करने की धमकी व जांच बिठाने की धमकी दी जा रही है साथ ही मनरेगा के कच्चे कामों पर 10% तथा मनरेगा के पक्के कामों पर 16% कमीशन मांगा जा रहा है ।शिकायती पत्र की प्रतिलिपि पंचायत राज अधिकारी बदायूं, कमिश्नर बरेली मंडल बरेली, पंचायती राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन,व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को भेजी गई है। प्रार्थना देते समय 42 प्रधानों मौजूद रहे बता दें कि जगत ब्लॉक के अंर्तगत 72 प्रधान आते हैं जिसमें से 42 प्रधान आज मौजूद थे।कुछ प्रधानों का कहना था कि अगर जगत ब्लॉक में कमीशन खोरी के खिलाफ जल्द एक्शन नहीं हुआ तो सभी प्रधान लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर जगत ब्लॉक का काला चिट्ठा खोलेंगे,जिसकी आंच ब्लॉक के बाबुओं से लेकर राजनेताओं तक आ सकती है। प्रदेश में एक साथ सामूहिक इस्तीफे की धमकी से अधिकारियों के हाथ पांव फूले नज़र आ रहे हैं अगर इस खबर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया तो निश्चित ही जिले के बड़े अधिकारियों से लेकर बाबू स्तर तक कार्यवाही होना तय माना जा रहा है।एक प्रधान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम सभी ग्राम प्रधानों का शोसल मीडिया पर एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें जिले के सभी बरिष्ठ अधिकारी जुड़े हुए हैं इस ग्रुप के एडमिन भी सभी अधिकारी ही हैं आज जैसे ही प्रधानों ने धरना प्रदर्शन की खबर व फोटो ग्रुप पर डाले कुछ ही देर बाद किसी एडमिन ने आगे की खबर कोई न डाल सके उसमे ओनली एडमिनस केन सेंड मेसेज की प्राइवेसी लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here