बदायूँ।लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इंटर क्विज कांटेस्ट कराया गया। जिसमें स्कूल के चार हाउस एक्वा,इग्निस, टैरा और वेन्ट्स हाउस के बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस क्विज में एक्वा ग्रुप ने बाज़ी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया ।इस प्रतियोगिता में हमारे भारत का नेशनल खेल हॉकी व श्री मेजर ध्यानचंद से संबंधित प्रश्नों को लिया गया था,प्रतियोगिता में हर हाउस के लिये चार राउंड थे।हर राउंड में एक्वा हाउस ने सबसे ज्यादा अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।







इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल अध्यक्ष श्री वेदव्रत त्रिवेदी व निदेशक छवि शर्मा ने भारतीय खेल एवं श्री मेजर ध्यानचंद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।प्रधानाचार्य श्रीमती अनुनन्दनी शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए क्विज़ प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंक लेकर प्रथम ,द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी।

























