नई दिल्ली।न्यूयॉर्क। मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर शुक्रवार को उस समय हमला किया गया, जब वह पश्चिमी न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में व्याख्यान देने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति तेजी से उनकी ओर बढ़ा और धारदार चाकू से उन पर हमला कर दिया।

इसके बाद रुश्दी मंच पर गिर पड़े। दरअसल, उनके लेखन के चलते 1980 के दशक में ईरान से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।धमकी मिलने के 33 साल बाद शुक्रवार को रुश्दी को न्यूयॉर्क में एक मंच पर चाकू घोंपा गया.बता दें कि सलमान रुश्दी की किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ ईरान में 1988 से बैन है,सैटेनिक वर्सेज लिखने के लिए सलमान रुश्दी को ईरान द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा चुकी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को रुश्दी जब व्याख्यान देने वाले थे, तभी उन पर हमला किया गया। रुश्दी भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक हैं। 1980 के दशक में अपनी एक किताब सैटेनिक वर्सेस को लेकर विवादों में आ गए थे। इस किताब को लेकर मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश था, क्योंकि कई मुसलमान इसे ईशनिंदा मानते हैं. एक धार्मिक नेता ने उनकी मौत पर भी फतवा जारी किया था।
रुश्दी का जन्म 19 जून 1947 को मुंबई में एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ था। सैटेनिक वर्सेस और मिडनाइट चिल्ड्रेन जैसी किताबें लिखकर चर्चा में आए रुश्दी को बुकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

























