होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में पॉलिथीन के बहिष्कार के लिए अभियान चलायेगी ‘युवा संकल्प सेवा...

बदायूँ में पॉलिथीन के बहिष्कार के लिए अभियान चलायेगी ‘युवा संकल्प सेवा समिति’- पुनीत कश्यप

बदायूँ। बदायूँ में पॉलिथीन के बहिष्कार के लिए अभियान चलायेगी ‘युवा संकल्प सेवा समिति’ इसका निर्णय संस्था के कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में लिया गया,बैठक में पॉलिथीन बहिष्कार के लिए अभियान चलाने की योजना बनाई गई वा संस्था द्वारा कपड़े के थैले बांटे जाने की योजना पर सहमति बनी। संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है जिससे कि हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है उन्होंने पॉलीथिन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान व उससे जनजीवन पर होने वाले प्रभावों पर भी प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक जहां तहां लोग यूज़ करके फेंक देते हैं जिससे नालियां चोक हो जाती हैं गौ वंशिय जानवर खा लेते हैं जिसके चलते जानवरों को गंभीर बीमारियों होने के कारण उनकी जान भी चली जाती है ।उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके लिये प्रथम चरण में शहर के तमाम लोगों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें संस्था द्वारा फ्री में कपड़े के थैले भी बांटे जाएंगे।

संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि वर्तमान समय मे प्लास्टिक प्रदूषण विश्व के लिए सबसे गंभीर समस्याओं में से एक होता जा रहा हैं, तथा इसका समाधान मानव जाति को जल्द ही एकजुट होकर करना होगा, क्योकि वर्तमान समय मे हम सबके लिए ग्लोबल वॉर्मिंग के विनाशकारी परिणाम के सबसे प्रमुख कारणों में से एक प्लास्टिक का प्रदूषण, तथा आज के समय मे मानव की बढ़ती प्लास्टिक के उत्पादों पर निर्भरता ना सिर्फ पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है।परन्तु यह धरती पर रहने वाले जनजीवन को भी काफी प्रभावित कर रहा है।

संस्था के सदस्य विशाल वैश्य ने कहा कि यदि हमें अपने भविष्य को सुंदर बनाना है, और पृथ्वी पर जीवन को बचाना है इसके लिये प्लास्टिक का सही से निपटारा करना बेहद जरूरी है, इसके लिये सबसे जरूरी है लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलानी आज के समय में बहुत ज़रूरी है, समय रहते हुए मानव को पर्यावरण के बारे में सोचना चाहिए व प्लास्टिक को गुड बाय कहना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने की व संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने किया।इस मौके पर निखिल गुप्ता, मुनीश कुमार, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, देशपाल सिंह, समोम सागर, श्रीकांत सक्सेना, हरिओम सिंह, प्रयाग सिंह, राजेंद्र शाक्य आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here