होम राज्य उत्तर प्रदेश बंगाल के राज्यपाल होंगें मुख़्तार अब्बास नकवी?बीजेपी सांसद ने पहले दी वधाई...

बंगाल के राज्यपाल होंगें मुख़्तार अब्बास नकवी?बीजेपी सांसद ने पहले दी वधाई फिर डिलीट किया ट्वीट

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मुख्तार अब्बास नकवी को अब बंगाल के राज्यपाल होंगे? इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बीजेपी सांसद ने पहले ही ट्वीट कर नकवी को बधाई दी। फिर कुछ ही देर में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन तब तक वह वायरल हो गया। गौरतलब है कि बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।

फिलहाल मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को बंगाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बंगाल में राज्यपाल पद के लिए कई उम्मीदवारों के नाम की चर्चा है। इसमें मुख्तार अब्बास नकवी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने हाल ही में अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

ट्वीट कर किया डिलीट
बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने लिखा था, ‘केंद्र सरकार द्वारा मुख्तार अब्बास नकवी को बंगाल का नया राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई।’ हालांकि कुछ वक्त बाद ही हंसराज हंस ने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

6 अगस्त को होंगे उपराष्ट्रपति चुनाव
देश में 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव होंगे। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। उम्मीदवार 19 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसकी स्क्रूटनी 20 जुलाई को होगी। एनडीए की ओर से जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here