होम राज्य उत्तर प्रदेश दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने, केरल के बाद राजधानी...

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने, केरल के बाद राजधानी में मिला देश का चौथा मरीज,

नई दिल्ली : दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहले मरीज का पता चला है. यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. दिल्ली का 31 वर्षीय युवक मंकीपॉक्स की चपेट में आया है, जिसे मौलाना आजाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा शख्स को बुखार और त्वचा के घावों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, मरीज स्थिर है.

इस मरीज का विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है. पूरे देश में अभी तक मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से तीन केरल के रहने वाले हैं. मंकीपॉक्स के लिए 16 लैब को समर्पित किया गया है, जिनमें से दो लैब को केरल के लिए ही हैं. इसको लेकर प्रशासन काफी सतर्क है.सूत्रों ने स्वदेश केसरी को बताया कि मई महीने में हर सप्ताह 2-3 संदिग्ध सैंपल आ रहे थे, लेकिन अब ये बढ़कर हर रोज 2-3 हो गए हैं

WHO ने मंकीपॉक्स को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी,

मंकीपॉक्स दुनिया के 70 से अधिक देशों में फैल चुका है. इस वजह से इस वायरस को लेकर दुनियाभर में डर का माहाैल है. इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को इस दुर्लभ बीमारी को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की है. कभी अफ्रीका तक समिति रहा मंकीपॉक्स इन दिनों तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है. जिसके तहत 70 से अधिक देशों में अभी मंकीपॉक्स संक्रमण के 16 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. यह जानकारी WHO ने दी है. इसी संदर्भ में शनिवार को WHO के प्रमुख डॉ टेड्रोस अदनोम ने शनिवार काे इस वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है.

  • इन पांच लक्षणों से करें पहचान 
  • इसका सबसे बड़ा लक्षण शरीर में लाल रंग के छोटे दाने होना है.
  • निमोनिया और तेज सिर दर्द होना भी इसका एक कारण है.
  • इससे आपको ज्यादा थकान महसूस होगी. 
  • शरीर में सूजन और एनर्जी की कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं
  • तेज बुखार आना और ठंड लगना भी इसका एक कारण है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here