होम राज्य उत्तर प्रदेश कांवड़ यात्रा के चलते 23 व 25 जुलाई को बदायूँ के स्‍कूल...

कांवड़ यात्रा के चलते 23 व 25 जुलाई को बदायूँ के स्‍कूल रहेंगे बंद , प्रशासन ने जारी किया आदेश

बदायूँ।डीएम दीपा रंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 23 जुलाई दिन शनिवार 25 जुलाई दिन सोमवार को जनपद बदायूँ के सभी शासकीय अशासकीय सहायता प्राप्त ,वित्तविहीन मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय, आई.सी.एस.सी, सी.बी.एस.सी, बोर्ड से संचालित समस्त विद्यालय बंद रहेंगे.

श्रावण मास में कांवड यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय बदायूं के आदेश के अनुपालन में जनपद में माध्यमिक शिक्षा के अधीन ICSC ,CBSC बोर्ड से संचालित सभी विद्यालय दिनांक 23 जुलाई 2022 दिन शनिवार एवं दिनांक 25 जुलाई 2022 दिन सोमवार को अवकाश रहेगा। दिनांक 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार से विद्यालय यथावत संचालित होंगे।

कांवड़ के चलते इन विशेष दिनों में सभी मार्गों पर कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते आवागमन बाधित हो जाने की वजह से छात्रों व अध्यापकों के स्कूल-कॉलेजों में जाने में परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है. सभी मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है इस वजह से उक्त दिनों में परेशानी और बढ़ेंगी. छात्रों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर जिलाधिकारी के उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिये कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here