बदायूँ/बिल्सी सरकार से संचालित बिभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आज बिल्सी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमारी सरकार की योजनाएं किसी जाति, धर्म व वर्ग विशेष के लिए नहीं बनी हैं हमारी सरकार ध्येय सबका साथ सबका विकास है और इसी के साथ हम कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी बिल्सी, बरिष्ठ भाजपा नेता विवेक राठी मौजूद रहे।

























