होम राज्य उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा सप्ताह:विकासखंड जगत मे खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार व जिला...

सड़क सुरक्षा सप्ताह:विकासखंड जगत मे खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार व जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूँ ने हरी झंडी दिखाकर रैली का किया शुभारंभ ,

बदायूँ।सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड जगत मे रैली निकाल कर लोगों को जागरूक खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार व जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई जिसमें ग्राम वासियों को सड़क पर चलने के नियम हेलमेट के जीवन दायक होने के बारे में नागरिकों को बताया गया बच्चों ने गुजरने वाले बाइक सवार व्यक्तियों को हेलमेट पहनने की सलाह दी रैली के माध्यम से बताया गया कि एक पल की लापरवाही आपकी अंतिम लापरवाही हो सकती है।

बच्चों ने ग्राम वासियों को ट्रैफिक के नियमों और लाल बत्ती हरी बत्ती और पीली बत्ती के उपयोग के बारे में बताया और साथ ही जेबरा क्रॉसिंग पर किस प्रकार हमें कैसे सड़क क्रॉस करना चाहिए इसके बारे में बताया, इस अवसर पर डॉक्टर पंकज शर्मा, हरिनंदन सिंह, अफजाल अहमद,आयुष भारद्वाज, ज्ञान सिंह टंडन रेखा कुरील विवेक यादव अनमोल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here