होम राज्य उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दहेमी के छात्र-छात्राओं...

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दहेमी के छात्र-छात्राओं ने निकाली जन जागरूकता रैली,

बदायूँ।सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दहेमी के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दहेमी के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।रैली के दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने सभी लोगों से सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन करने की बात कही।

उन्होंने सभी दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने,बिना हेलमेट पहने लोगों को हेलमेट खरीद कर पहनने हेतु प्रेरित भी किया , तथा चार पहिया वाहन चालको से सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करने की अपील की। कॉमर्शियल गाड़ियों से ओवरलोडिंग न करने की अपील भी की,18 वर्ष से कम उम्र के लोग हाईवे पर गाड़ी ना चलाएं ऐसा संदेश दिया गया। इस दौरान यातायात सुरक्षा जानकारी हेतु पंपलेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक ऋतु शर्मा, मनी वैश्य,आंचल गुप्ता, शालू रानी,सहित समीक्षा गुप्ता (सहायक अध्यापक) आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here