होम राज्य उत्तर प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या, आतंकवादियों ने तहसीलदार कार्यालय...

जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या, आतंकवादियों ने तहसीलदार कार्यालय में घुसकर मारी गोली,कश्मीरी पंडितों में भारी रोष,

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान राहुल भट के रूप में हुई है.वह तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत था. तहसीलदार कार्यालय में ही आतंकवादियों ने गुरुवार को गोली मारकर राहुल भट की हत्या कर दी.

बडगाम जिला के चडूरा स्थित तहसीलदार कार्यालय में हुई इस घटना के बाद घायल अवस्था में राहुल भट को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान राहुल भट ने दम तोड़ दिया. आतंकी वारदात के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की धर-पकड़ की कोशिशें शुरू कर दी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here