लखनऊ: देवेंद्र सिंह चौहान यानी डीएस चौहान को यूपी कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। 1988 बैच के आईपीस चौहान अभी DG विजलेंस के पद पर तैनात हैं। मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने चौहान की कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इससे पहले बुधवार को योगी सरकार ने डीजीपी मुकुल गोयल को डीजीपी पद से हटा दिया था।
डीजीपी मुकुल गोयल को हटाए जाने के बाद नई तैनाती को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो गया था। वरिष्ठता में चार आईपीएस अफसरों से नीचे होने के बावजूद डीजी इंटेलीजेंस डॉ. डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी (DGP) पद की जिम्मेदारी दी गई है , DS चौहान 1988 बैच के आईपीएस हैं और 15 फरवरी 2020 से डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत हैं।
यूपी में पहली बार किसी डीजीपी की ऐसी विदाई हुई है, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल को हटा कर सीएम योगी ने अफसरों को दिया सख्त संदेश दे दिया है, पहली बार किसी DGP की विदाई अकर्मण्यता के आरोप में हुई है। गोयल को DG नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है।

























