होम राज्य उत्तर प्रदेश आर्य समाज चौक पर व्यापरियों ने नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला संग हवन...

आर्य समाज चौक पर व्यापरियों ने नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला संग हवन पूजन कर किया नववर्ष का स्वागत, चौराहे को रंगीन झालरों से सजा कर खुशी का किया इज़हार

बदायूँ।हिदू नववर्ष विक्रमी संवत 2079 का आगाज शनिवार को आर्य समाज चौक पर व्यापारियों ने हवन-यज्ञ के साथ स्वागत किया।चौक के व्यापारियों ने आपसी सहयोग से चौक पर विधुत झालरों की सुंदर सजावट की गई ।इस दौरान दिन भर भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत मनोहारी गीतो को बजाया गया।

नवसंवत्सर २०७९ के अवसर आयोजित यज्ञ में धर्म की रक्षा एवं विश्व के कल्याण के लिये आहुतियों डालकर मंगल कामनाएं की गई ।आर्य पुरोहित चंद्रभान शर्मा ने यज्ञ सम्पन कराया , इस अवसर पर डा० ज्ञानेन्द्र जिज्ञासु, नगर चेयरमैन श्रीमती दीपमाला जी गोयल के द्वारा नवसंबतसर के बारे में प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में नितिन कमठाना, आदेश शर्मा,अलकेश गुप्ता , ,अमित साहू, प्रदीप भारद्वाज, रिंकू सपड़ा, राजीव साहू ,सीताराम, आलोक गुप्ता, दीपक साहू, ओमकार कश्यप,डा० प्रशांत राठौर , ऋषभ दत्ता, लोकेश सक्सेना, सुनील वैश्य ,कुलदीप रस्तोगी,नरेश सपड़ा,गोविन्द वैश्य,त्रृषभ वर्मा, सन्नी अनेजा, अमन मयंक शर्मा ,चित्रांश सक्सेना, विकास सक्सेना एडवोकेट,सचिन सूर्यवंशी , अशोक गुप्ता, कुलदीप वैश्य,डा० विजय निर्वाध, विनोद मथुरिया एडवोकेट ,शिवा बर्मा ,पवन साहू, अनुपम जौहरी, सौरभ गुप्ता अंशुल वर्मा, अमन माथुर, मदन लाल,रुपेश रस्तोगी , विजय वीरेन्द्र वर्मा, रवि वर्मा,आदि द्वारा यज्ञ मे देश की एकता एवं अखंडता की मंगल कामना करते हुये आहुति प्रदान की साथ ही एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी, हवन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here