पंडित श्रीकांत शर्मा बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं । पिछले कई दिनों से उनके नाम की चर्चा चल रही है।आपको बता दें कि श्रीकांत शर्मा मथुरा सदर सीट से इस बार चुनाव जीते हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की राजनीति अध्योध्या और काशी से प्रस्थान कर अब मथुरा पर आ टिकी है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा ने अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी। 51 साल के श्रीकांत शर्मा भी मथुरा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को लेकर सक्रिय रहे हैं और इसे हमेशा से उठाते रहे हैं।
योगी कैबिनेट से हुए थे बाहर. उत्तर प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया । योगी 2.O में कई नए चेहरे हैं तो कुछ पुराने चेहरों को सरकार से ब्रेक दिया गया है। सीएम योगी की पहली पारी में मंत्री यूपी के बिजली मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा उन चुनिंदा नामों में हैं जिन्हें इस बार सरकार में जगह नहीं मिली थी ।
यूपी के मथुरा से भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जो चर्चा शुरू हुई वह अब भी जारी है। इंटरनेट मीडिया तो श्रीकांत शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बधाइयां भी मिलने लगी हैं।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। तमाम समीकरणों के दृष्टिकोण से अलग-अलग नामों पर दावा किया जा रहा है। इनमें ब्राह्मण वर्ग से पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे डा. दिनेश और ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
कुछ लोगों की जुबान पर अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम का भी नाम है। इसी तरह कई नाम दलित समाज के भी संभावित माने जा रहे हैं। इस बीच रविवार को अचानक इंटरनेट मीडिया पर एक चर्चा जोर पकड़ गई कि श्रीकांत शर्मा को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समर्थकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया।
जिलों से पदाधिकारियों के फोन प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचने लगे। आखिरकार यह चर्चा हवाई साबित हुई। श्रीकांत शर्मा का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की उनके पास कोई सूचना नहीं है। समर्थकों ने जो सूचना इंटरनेट मीडिया पर चलाई है, वह निराधार है।
श्रीकांत को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई कोई और नहीं बल्कि भाजपा के विधायकों ने ही दे डाली। हालांकि संगठन की ओर से अभी इस बात की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके बाद शाम होते-होते सभी ने अपनी-अपनी पोस्ट को डिलीट करना भी शुरू कर दिया, लेकिन पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं अभी जारी हैं।
बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाने के बाद से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली है। राज्य में भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा इस पर मंथन जारी है। दावों में कई नाम हैं और गुणा-भाग में मनमाफिक समीकरण, लेकिन पार्टी के रणनीतिकार लोकसभा चुनाव को देखते हुए हर पहलू को देख-टटोल रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई चेहरों पर नजर है। फिर चाहे वह पुराने सफल फार्मूले में फिट ब्राह्मण हो या बदलती परिस्थितियों में उपयोगी समझा जा रहा दलित वर्ग का कोई नेता। बताया जा रहा है कि मिशन 2024 के लिए किसी ब्राह्मण को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। पार्टी में ब्राह्मण नेताओं की कमी नहीं है, इसलिए इस समीकरण में कई चेहरे फिट किए जाने लगे।

























