उत्तर प्रदेश विधानसभा सटोरियों की पहली पसंद बना हुआ है और दिल्ली, लखनऊ तथा हापुड़ के सट्टा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के दोबारा सत्ता में आने को लेकर कयास लगाये गये हैं. सट्टा बाजार की पहली पसंद भाजपा है, जो उनके अनुमान के मुताबिक इस बार 200 सीटों पर सिमट रही है और दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी है, जिसके बारे में उनकी राय है कि इस चुनाव में सपा का पहिया 145 से 175 सीट के बीच दौड़ लगा पायेगा. सटोरियों ने जनवरी में बीजेपी के उत्तर प्रदेश में 230 सीट जीतने का अनुमान लगाया था, लेकिन सात चरण के चुनाव के अंतिम दिन में अब सटोरियों का अनुमान है कि प्रदेश की 403 सीटों पर से इस बार 200 सीटों के आसपास ही कमल का फूल खिल पायेगा.अंतिम चरण के चुनाव समाप्त होते ही अगले तीन दिनों तक सट्टा बाजार गर्म रहेगा, जहां करोड़ों का व्यापार किस पार्टी की जीत किसकी हार के अनुमान पर हो जाएगा,सट्टा बाजार का अनुमान सही रहा या हबा हबाई यह तो 10 मार्च को ही फ़ाइनल होगा ,हां तब तक इससे जुड़े लोग तीन दिन में करोड़ों के बारे न्यारे कर लेंगे।
एक बुकी ने अपना न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि भाजपा को अधिक सीटें मिलने का अनुमान था लेकिन किसानों ने पूरा समीकरण बदल दिया. अंतिम चरण के चुनाव से पहले फिर लहर बदल गयी है. हमारा अनुमान है कि इस बार भाजपा को 200 से 210 के बीच ही सीटें मिलेंगी. सटोरियों के मुताबिक शुरुआती चरण में हार के बाद भी भाजपा बहुमत से चुनाव जीतेगी. अगर सटोरियों के अनुमान के मुताबिक भाजपा इस बार चुनाव जीतती है तो 21 साल में ऐसा पहली बार होगा जब एक ही पार्टी दोबारा सत्ता में आयेगी.
सटोरियों ने चुनाव के शुरूआती रुझान को देखते हुये सपा गठबंधन को 130 सीटें दी थीं लेकिन अब उन्होंने इसके 145 से 175 सीट पर जीत हासिल करने का अनुमान लगाया है. बुकी भाजपा और सपा दोनों के लिये 100 का 100 भाव लगा रहे हैं. हालांकि सटोरियों ने बहुजन समाजवार्टी के लिये सिर्फ 15 सीटों पर ही जीत का अनुमान लगाया है. सट्टा बाजार पेशेवरों के जरिये अपना कारोबार करता है और इस बाजार में सिर्फ उनके भरोसेमंद ग्राहक ही पैसा लगा सकते हैं.

























