होम राज्य उत्तर प्रदेश अलीगढ़ भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर थिरके भक्त, सत्य ही ईश्वर...

अलीगढ़ भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर थिरके भक्त, सत्य ही ईश्वर – आचार्य अतुल कृष्ण व्यास

अलीगढ़।धनीपूर् मंडी के पास नटराजमपुरम कालोनी माली नगला में स्व. विनोद कुमार ठाकुर के पुत्र आशू,शिवम,धीरज ठाकुर के निवास पर चल रही भागवत कथा में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।


जन्म होते ही वासुदेव जी के स्वरूप में कथा जिजमान आशू ठाकुर नन्हें कृष्ण को एक टोकरी में रखकर कथा स्थल पर पहुंचे, भगवान को अपने बीच देख भक्त खुशि में जमकर झूमे। कथा वाचक श्री अतुल कृष्ण व्यास जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। रविवार को भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव से सम्बंधित जुड़ी प्रमुख घटनाओं को विस्तार से सुनाया,कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, जेल के ताले टूट गये। पहरेदार सो गये।वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी जमुना पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आये।
कृष्ण जन्मोत्सव पर “नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” गीत पर भक्त जमकर झूमे। अतुल व्यास जी ने कथा में व्रतांत सुनाते हुए कहा कि वासुदेव ने कंस को अपने हाथों से अपनी आठवीं सन्तान के रूप में कन्या रूपी शक्तिरूपा को सोंप दिया जिसे कंस ने जमीन पर पटकना चाहा तो वह कन्या राजा कंस के हाथ से छूटकर आसमान में चली गई। शक्ति रूप में प्रकट होकर आकाशवाणी करने लगी कि कंस, तेरा वध करने वाला पैदा हो चुका है। भयभीत कंस खीजता हुआ अपने महल की ओर लौट गया।कल भगवान गोवर्धन प्रकाट्य की कथा सुनाई जाएगी। आज कथा के दौरान ठाकुर संजू सिंह,ठाकुर राजकुमार सिंह,बबली देवी,आशा सिंह,सुभम सिंह,मोहित प्रताप सिंह,रोहित सिंह,धीरज,नीरज,जतिन राजू सिंह,धीरू, राजा,निहाल सिंह,मदनपाल सिंह,कृष्ण स्वरूप बने कृष्णा, कृष्णा के माता पिता शानू ,अनुराधा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here