होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री लखदातार सेवा समिति की टोली व श्याम सेवा मंडल, बिल्सी ने...

श्री लखदातार सेवा समिति की टोली व श्याम सेवा मंडल, बिल्सी ने धूमधाम से निकाली फाल्गुन निशान यात्रा, जजपुरा खाटू श्याम मन्दिर पर हुई समर्पित

बदायूँ।श्री लखदातार सेवा समिति खैरी रोड बिल्सी की टोली व श्याम सेवा मंडल बिल्सी की ओर से सोमवार को खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु का रंगीला फाल्गुन निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इसके तहत सबसे पहले सुबह 5 बजे श्री लखदातार सेवा समिति की टोली की निसान यात्रा खैरी रोड से शुरू होकर शहर में जयघोष के बीच निकाली गई।

इसके बाद श्याम सेवा मंडल की निशान यात्रा सुबह 8 बजे सब्जी मंडी से शुरू होकर मैन बाजार अटल चौक बालाजी तिराहे विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी ,

इस दौरान श्याम भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए और जयघोष किया।दोनों यात्रायें बदायूँ उझानी रोड ग्राम जजपुरा स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर के श्याम प्रभु के चरणों में भाव सहित समर्पित की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में बिल्सी से आए भक्तों ने अपने निशान मंदिर में चढ़ाए। यात्रा के दौरान भजन एवं झांकी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। हाथों में लेके निशान चलो.., बाबा के निशान चढ़ाओ.., होलिया में उड़े रे गुलाल.., झूम के गाओ भक्तों ने ये फाल्गुन रोज-रोज नहीं आता.., श्याम थारी चौखट पर आया हूं.., इस कलियुग में श्याम प्रभु का जोर हैं.., सहित अन्य गीतों से सभी को जयकारे लगाने पर मजबूर किया। इस दौरान ,श्री लखदातार सेवा समिति की टोली में चिराग वाष्र्णेय ,गौरव देवल ,शिवम माहेश्वरी ,राधव गुप्ता ,अमन वाष्णेय ,काव्या माहेश्वरी ,हर्षित माहेश्वरी ,रितिक माहेश्वरी ,कौशल माहेश्वरी ,राहुल देवल ,विशाल शाक्य , बहीं श्याम सेवा मंडल में विकास वाष्ण्रेय उर्फ़ बब्बू गुरुजी ,धनेंद माहेश्वरी ,आकाश मालू,लवलेश वार्ष्णेय सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु साथ रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here