बदायूँ। शहर के सबसे व्यस्त मार्केट टिकटगंज में एसबीआई बैंक से पहले लगे ट्रांसफार्मर में सुबह सुबह अचानक आग लग गई।
आग इतनी भयानक थी कि अगर समय रहते समाज सेवी अभिषेक सक्सेना ने स्थानीय लोगों के प्रयासों से मिट्टी व रेता डालकर आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोकने का प्रयास नहीं करते तो आग आसपास के दुकानों में फैल सकती थी।शुक्र रहा कि आग सुबह सुबह लगी उस दौरान दुकानें बन्द थीं साथ मार्केट में भीड़ नहीं थी, होली के त्योहार नजदीक होने के चलते आजकल इस मार्केट में सुबह 10 बजे से ही सड़कों पर अस्थायी दुकाने व ठेले लगना शुरू हो जाते हैं साथ ही भारी भीड़ भी इस दौरान जुटना शुरू हो जाती है।

सुबह सुबह समाजसेवी अभिषेक सक्सेना घूमने के उद्देश्य से बाजार में निकले थे उन्होंने देखा स्टेटबैंक से पहले मैनरोड पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज आवाज के साथ आग लग गई उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों से आग को फैलने से रोकने में मदद मांगी साथ ही सावधान किया कि बिजली पर पानी न फेंके केवल मिट्टी रेते से आग बुझाने का प्रयास करते रहें।साथ इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालाकि आगजनी की घटना से किसी प्रकार के जानी व माली नुकसान नहीं हुआ यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

























