होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर सैय्यद यूसुफ अली (42) ने फंदे से लटककर की आत्महत्या,जांच में...

बदायूँ बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर सैय्यद यूसुफ अली (42) ने फंदे से लटककर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस!

बदायूँ।शहर के जालंधरी सराय मोहल्ले में रविवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर सैय्यद यूसुफ अली (42) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह खाना बनाने वाली महिला उनके घर पहुंची और दरवाजा नहीं खुला तब लोगों को मामले की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।शव को पोस्टमार्टम के लिए जाया गया है तथा उनके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

बदायूं जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्र प्रवीण सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर सैयद यूसुफ अली (42) ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधर सराय स्थित अपने आवास पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

यूसुफ अली काफ़ी व्यवहार कुशल मैनेजर के रूप में जाने जाते थे, वो इससे पूर्व हलवाई बाजार टिकटगंज ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे थे,वर्तमान में उनकी पोस्टिंग रईस मार्केट मैन ब्रांच में चल रही थी,बैंक अधिकारियों के अनुसार ब्रांच मैनेजर का स्थानांतरण रीजनल ऑफिस बरेली हो गया था मगर उन्होंने अभी तक बदायूं से चार्ज नहीं छोड़ा था।उन्होने बताया कि आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है।उन्होंने बताया कि अली पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे तथा उनके परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है । उनके आने के पश्चात ही आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here