बदायूं में एमएलसी चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक ने अपना नामांकन कराया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी तैनात रही। वागीश पाठक सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे वाहनों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। हालांकि वाहनों को प्रशासन ने पहले ही रुकवा दिया।





उनके साथ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ,जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के अलावा दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य,पूर्व mlc जितेंद्र यादव भी मौजूद थे। इनके प्रस्तावक के रूप में बिल्सी नगर पालिका के सभासद मुकुल मालपाणी भी यहां पहुंचे थे। हालांकि समर्थकों को पहले ही रोक दिया गया और नियमानुसार वागीश ने अपना नामांकन पत्र डीएम को सौंपा।
नामांकन के दौरान पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम यादव,उसहैत नगर पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य, भाजपा नेता,विवेक राठी,राहुल पाठक,जे के सक्सेना, अमन मयंक शर्मा,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गोविंद स्वरूप पाठक,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आतिफ निज़ामी,अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

























