उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 6ठे चरण के प्रचार-प्रसार के दौरान कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई. इस घटना में कई सपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं और कई गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है.

बताया जा रहा है कि फाजिलनगर सीट से सपा कैंडिडेट स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह समर्थकों के साथ प्रचार के लिए जा रहे थे. हालांकि, जब सपा और भाजपा समर्थकों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट हुई, तब स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी आगे निकल चुकी थी. बता दें कि फाजिलनगर विधानसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं सुरेंद्र कुशवाहा को भजपा ने उम्मीदवार बनाया है.
हमले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर सुनियोजित तरीके से हमले का आरोप लगाया है. वहीं, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस हमले का जिम्मेदार ठहराया है उन्होंने भाजपा पर गुंडों की पार्टी बताते हुए हमला बोला है,उन्होंने फ़ाजिल नगर के बहु बेटियों से इस बार स्वामी प्रसाद को जिताने की अपील की है।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा है कि इस हमले का जबाब फ़ाजिल नगर की जनता 3 तारीख को वोट के माध्यम से देगी।
बदायूँ से भाजपा सांसद संघमित्रा का बयान का वीडियो सामने आने के बाद से भाजपा सकते में आ गई है ,स्वदेश केसरी ने बदायूँ के पूर्व नगर अध्यक्ष मुनीश अग्रवाल से फोन पर जब इस व्यान पर प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने सांसद के बयान पर रोष व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा जिस पार्टी की बदौलत आज वो सांसद बनी बैठी हैं उस पार्टी के बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है,उन्होंने इस हमले की घटना पर ही सन्देह जताया है।उन्होंने पार्टी नेतृत्व से ऐसे नेताओं के बारे में बिचार कर कार्यवाही की उम्मीद जाहिर की है

























