होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में महाशिवरात्रि पर चहुंओर हर्षोल्लास का माहौल, भगवान भोले नाथ को...

बदायूँ में महाशिवरात्रि पर चहुंओर हर्षोल्लास का माहौल, भगवान भोले नाथ को निराले दूल्हे की तरह सजाया गया, आज सुबह से चल रहा पूजन-अभिषेक का दौर,कोठी वाले मन्दिर पर समिति व भक्तों ने बांटी ठंडाई ,

बदायूँ ।शिव आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि आज हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। शिवालयों को फूल बंगलों में सजाया गया है। वहीं, भगवान भोले नाथ को निराले दूल्हे की तरह सजाया गया। भक्तों ने भी कोरोना के सारे बंधन तोड़कर अपनी भक्ति दिखाई। मंदिरों में कतारें लगी थीं। देवों के देव महादेव का प्रसन्न करने के लिए पंचामृत से अभिषेक करने के साथ फल और प्रसाद भी चढ़ाई।

टिकटगंज स्थित कोठी वाले मन्दिर पर भोले बाबा समिति ,लव कुमार गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, पंडित राजेश परासरी (पुजारी), शशांक गुप्ता, अभिषेक सक्सेना (समाजसेवी) , हर्षित शंखधार द्वारा प्रसाद स्वरूप ठंडाई का वितरण भी किया गया।

बहीं बिसौली- थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया में प्रचीन शिव मन्दिर पर शिव तेरस के पावन पर्व पर जल लेकर दूर दूर से कांवड़ियों की टोली बम्ब बम्ब भोले के जयघोष के साथ इस पावन प्रचीन मन्दिर पर आकर शिवजी के नाम की कांवड़ लाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं यहाँ पर आठ दिन पहले से ही मेला लग जाता है जिसमें खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ती है सिद्ध बाबा आश्रम के महंत जी ने बताया कि शरह बरौलिया का शिव मंदिर प्राचीन शिव मंदिर है जिससे दर्जन भर से ज्यादा ही गाँवो की आस्था इस शिवमन्दिर से जुड़ी हुई है। यहाँ पर एक प्राचीन गुफा भी है ऐसा माना जाता है कि इसी गुफा के सहारे साधु संत जल भरकर लाते थे और यहाँ पहुँच कर शिवलिंग का जल अभिषेक करते थे उन्होंने बताया कि यहां मीलों दूर दूर से चलकर भक्त आते हैं उनकी मुरादें भी पूरी होती है क्षेत्र के दर्जनभर गांव से ज्यादा गांव की आस्था है सिद्ध बाबा मंदिर शरह बरौलिया में है।

इस आयोजन में प.श्याम पाल पाठक अवनीश पाठक राम बहादुर शंखधार विनोद पाठक हरद्वारी लाल कटिया वृजेश शंखधार श्रीपाल सिंह, चरण सिंह लेखपाल, मनोहर लाल गुप्ता, सत्य पाल शर्मा, विनीत कटिया, आदि सभी का व्यवस्था में बिशेष सहयोग रहता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here