- बदायूं जिले की सभी छह सीटों पर चुनाव नतीजे आ गए हैं. जिले में बीजेपी और सपा में कड़ा मुकाबले देखने को मिला. दोनों ही पार्टियो ने जिले की 3-3 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया है.
- बदायूं जिले की 6 सीटों पर आए चुनाव नतीजे
- बीजेपी-सपा में दिखने को मिला कड़ा मुकाबला
- जिले की 3-3 सीटों पर बीजेपी-SP का कब्जा

बदायूं जिले की छह विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम आ गए हैं. जिले की 6 सीटों में से तीन पर भारतीय जनता पार्टी ने और तीन पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है. बिसौली सीट से सपा के आशुतोष मौर्य, सहसवान सीट से सपा के ब्रजेश यादव,शेखूपुर सीट से सपा के हिमांशू यादव,बिल्सी सीट से बीजेपी के हरीश चंद्र, बदायूं से बीजेपी के महेश चंद्र गुप्ता,और दातागंज सीट से बीजेपी के राजीव कुमार जीते हैं.
बदायूं जिले की विधानसभा सीटों पर काउंटिंग का हाल
बिसौली: यहां से सपा के आशुतोष मौर्य जीते हैं. उन्होंने बीजेपी कुशाग्र सागर को 1834 वोटों से हरा दिया. बहुजन समाज पार्टी के जयपाल सिंह और कांग्रेस की प्रज्ञा यशोदा को हार का मुंह देखना पड़ा.
बिसौली विधान सभा मे किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
आशुतोष मौर्य (सपा) जीते 110569 कुशाग्र सागर (भाजपा) हारे 108735
जयपाल सिंह (बसपा) हारे 23454,प्रज्ञा यशोदा (कांग्रेस) हारीं 1089
सहसवान : यहाँ से सपा के ब्रजेश यादव इस सीट पर जीते हैं.उन्होंने बीएसपी के मुसर्रत अली को हराया. दोनों के बीच वोटों का अंतर 13 हजार 945 रहा. बीजेपी कैंडिडेट धीरेंद्र कुमार भारद्वाज तीसरे नंबर पर रहे।
सहसवान विधान सभा मे किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
ब्रजेश यादव (सपा) जीते 83673
मुसर्रत अली (बसपा) हारे 69728, धीरेंद्र कुमार (भाजपा) हारे 66616, राजवीर सिंह (कांग्रेस) हारे 1126
बिल्सी: यहाँ से बीजेपी के हरीश चंद्र यहां से जीते हैं. वो 25115 वोटों से जीते. उन्होंने सपा के चंद्रप्रकाश मौर्य को हराया. कांग्रेस के अंकित चौहान और बीएसपी की ममता शाक्य की करारी शिकस्त हुई.
बिल्सी विधान सभा मे किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
हरीश चंद्र (भाजपा) जीते 93500
चंद्र प्रकाश मौर्य (सपा) हारे 68385
ममता शाक्य (बसपा) हारीं 31694 ,अंकित चौहान हारे 1890
बदायूं: यहाँ से बीजेपी के महेश चंद्र गुप्ता यहां से 11 हजार 179 वोटों जीते हैं. उन्होंने सपा के रईस अहमद को हाराया. कांग्रेस की रजनी सिंह और बीएसपी के राजेश कुमार की भी हार हुई है.
बदायूँ विधान सभा मे किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
महेश चंद्र गुप्ता (भाजपा) जीते 101096
रईस अहमद (सपा) हारे 89917
राजेश कुमार (बसपा) हारे 23135
रजनी सिंह (कांग्रेस) हारीं 2235
शेखूपुर: यहां से 6100 वोटों सपा के हिमांशू यादव जीते हैं.उन्होंने बीजेपी के धर्मेंद्र कुमार शाक्य को हराया. कांग्रेस की ममता देवी और बीएसपी के मुस्लिम खां को शिकस्त देखनी पड़ी है.
शेखूपुर विधान सभा मे किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
हिमांशू यादव (सपा) जीते 105531
धर्मेंद्र कुमार (भाजपा) हारे 99431
मुस्लिम खां (बसपा) हारे 34932 ,ममता देवी (कांग्रेस) हारीं 1454
दातागंज: दातागंज सीट से बीजेपी के राजीव कुमार जीते हैं. उन्होंने सपा के अर्जुन सिंह को हराया. दोनों के बीच वोट का अंतर 9476 रहा. कांग्रेस उम्मीदवार आतिफ खां और बीएसपी के रचित गुप्ता की भी हार हुई है.
दातागंज विधान सभा मे किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
राजीव कुमार (भाजपा) जीते 107591
अर्जुन सिंह (सपा) हारे 98115
आतिफ खां (कांग्रेस) हारे 2413 ,रचित गुप्ता हारे 20571
बदायूँ जिले में भाजपा ने जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की कप्तानी में चुनाव लड़ा गया तो सपा ने प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में, और दोनों ही कप्तानों को तीन तीन सीट पर संतोष करना पड़ा, लोग इस मैच को टाई बता रहे हैं ,लेकिन भाजपा को यहां दो सीटों शेखूपुर, बिसौली ,का नुकसान हुआ है बहीं सपा ने इन दोनों सीटें जीतकर भाजपा को तगड़ा झटका दिया है,इस खेल में जहां पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपनी टीम को मजबूती देकर उसमें प्राण फूंक दिए हैं ,बहीं भाजपा की वर्तमान सांसद संघ मित्रा मौर्य ने भाजपा के साथ भितरघात ? कर दो सीटों की चोट देती दिख रही हैं, जिले में हम वोटिंग की बात करें तो यहाँ दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी. बदायूं जिले की 6 विधानसभा सीटें में 58.86 फीसदी वोटिंग हुई थी. बदायूं जिले में सबसे ज्यादा शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग हुई और सबसे कम बिल्सी में. दातागंज में 58.27 फीसदी, बदायूं में 58.01 फीसदी, बिल्सी में 57.65 फीसदी, बिसौली में 59.26 फीसदी, शेखूपुर में 60.89 फीसदी और सहसवान में 58.86 फीसदी वोटिंग हुई थी.

























