होम राज्य उत्तर प्रदेश स्वदेश केसरी न्यूज़ की खबर का असर फ़िल्म ‘द कश्मीर फाइल’ हुई...

स्वदेश केसरी न्यूज़ की खबर का असर फ़िल्म ‘द कश्मीर फाइल’ हुई टैक्स फ्री,विश्व हिंदू परिषद के ब्रजप्रान्त मंत्री राजीव सिंह ने स्वदेश केसरी न्यूज के माध्यम से यूपी सरकार से की थी अपील,

बदायूँ। 13 मार्च को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई थी बैठक के उपरांत नगर पालिका परिषद बदायूँ के गेस्ट हाउस में स्वदेश केसरी न्यूज के संवाददाता अंश गुप्ता ने विश्व हिंदू परिषद के ब्रजप्रान्त मंत्री राजीव सिंह से बातचीत की थी।उन्होंने हमारे संवाददाता द्वारा फ़िल्म को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाब में “द कश्मीर फाइल” फ़िल्म की कहानी को कश्मीर की सत्य घटनाओं पर आधारित बताया था। साथ ही इस फ़िल्म को सभी लोगों से टाकीज में जाकर देखने की अपील भी की थी,

जब संवाददाता ने उनका ध्यान टाकीज में महंगे टिकट की ओर दिलाया तब उन्होंने स्वदेश केसरी चैनल के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते है कि इस फ़िल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाये,
स्वदेश केसरी ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था आज उसी का नतीजा है जिसके चलते सरकार ने इस फ़िल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है, फ़िल्म के टैक्स फ्री हो जाने की खबर आते ही दर्शकों में खुशी की लहर है वहीं बदायूँ के विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता स्वदेश केसरी न्यूज कार्यालय में कॉल व मैसेज के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here