बदायूँ । प्रोफेसर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जोगेंद्र वैश्य के घर के बाहर लगा एक बिजली का खम्बा जो जमीन से गल कर बिल्कुल अलग हो चुका था कालोनी निवासियों ने जिसकी सूचना कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों को दी लेकिन बजट नहीं है या कुछ दिनों में समाधान हो जाएगा कहकर टाल दिया जाता था , खम्बा पिछले 3–4 महीनों से केवल तारों के जंजाल में फंश के रुका हुआ था।जिसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा था, बंदरो के हिलाने से रोज किसी न किसी घर की बिजली गुल हो जाती है जिसको सही कराने के लिये रोजाना बिजली विभाग के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो चुके थे।



स्थानीय निवासियों ने परेशान होकर 14 मार्च को स्वदेश केसरी न्यूज़ को बताया कि कितनी बार इसकी सूचना विभाग के जेई व एसडीओ को दी गई पर समस्या हल नहीं हो रही है। स्वदेश केसरी ने इस समस्या की खबर 15 मार्च को प्रमुखता से चलाई थी और खबर का असर यह हुआ कि विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए 24 घण्टे के अंदर ही अपनी टीम भेजकर खम्बे पर कार्य शुरू करा दिया है जो खबर लिखे जाने तक जारी था।
कालोनी वासियों की महीनों से लंबित खम्बे की समस्या का समाधान हो जाने से राहत की सांस ली है और इसके लिये स्वदेश केसरी को फोन कर थैंक्यू बोलकर आभार व्यक्त कर रहे हैं। स्वदेश केसरी की टीम भी इस जगरूकता के लिये बिजली विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित कर रही जिन्होंने जनहित को देखते खबर की गम्भीरता को समझ कर तत्काल समाधान कराया ।

























