बदायूँ/ मुजरिया थाना l मुजरिया चौकी मटकुली गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां रोडवेज बस में पीछे से ईको मारुति वैन ने टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 6 से अधिक लोग घायल होने की खबर है, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं ये लोग मजदूरी करके हरियाणा के चरखी दादरी से होली पर अपने घर हजरत पुर वापिस लौट रहे थे. कि रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






दरअसल बुधवार को मुजरिया थाना इलाके के मटकुली गांव के पास खराब खडी रोडवेज बस में पीछे से ईको कार ने टक्कर मार दी जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. वही हादसे में 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि मुजरिया थाना क्षेत्र इलाके में एक्सीडेंट की एक घटना हुई है एक ईको कार में 10 लोग सवार थे. इको कार रोडवेज की खड़ी हुई बस में पीछे से टकरा गई। घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में घायल 3 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

























