बदायूँ। सिद्वबाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम शरह बघोली में शुरू हुआ।शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया शिविर में मुख्य अथिति ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह ने मां सरवस्ती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं को अपने विश्वास को जाग्रत करना होगा । समाज की कुरीतियों को दूर कर समाज में अपना अलग पहचान बनाना होगा । महिलाओं को अपनी शक्ति का पूरा उपयोग कर समाज में समता स्थापित करना होगा ।


कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि महिला और पुरुष का समाज में समान महत्व है। हमें दोनों को समान महत्व देना होगा, महिलाओं को ऊपर उठाने के लिए उन्हें अवसर देना होगा तभी समाज में समता स्थापित हो सकता है । कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज के निर्माण में महिला – पुरुष दोनों का महत्व है। दोनों के सहयोग से ही परिवार और समाज आगे बढ़ता है । कई महतत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं जिम्मेदारी पूर्ण कार्य की हैं और कर रहीं हैं । हमें महिलाओं का हर जगह सम्मान करना चाहिए ।
कार्यक्रम का संचालन रासेयो प्रभारी राजकुमार शर्मा ने किया ,कार्यक्रम को सफल बनाने में में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शहादत बख्श अरुण सक्सेना अशोक सक्सेना नीरज चौहान स्वयं सेवक सुहाना सिंह आरध्याय सिंह शोभा मोहनी चौधरी वंशिखा सलीम सैफी आदि थे।

























