होम राज्य उत्तर प्रदेश राजाराम महिला इंटर कॉलेज ने भी किया केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार...

राजाराम महिला इंटर कॉलेज ने भी किया केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार अभियान का समर्थन, विचार गोष्ठी का आयोजन कर अभियान के संयोजक व प्रभारी निखिल गुप्ता ,विशाल वैश्य ने प्रधानाचार्या अनीता सिंह संग छात्राओं और शिक्षिकाओं को दिलाई शपथ ,

बदायूँ।युवा संकल्प समिति के तत्वधान में चलाए जा रहे केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार अभियान के तहत आज बदायूं नगर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज में संस्था की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।गोष्ठी के दौरान अभियान के संयोजक व प्रभारी निखिल गुप्ता और विशाल वैश्य ने कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिंह द्वारा केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार की छात्राओं और कॉलेज की शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई गयी।


गोष्ठी में बोलते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिंह ने कहा कि होली हिंदू धर्म का एक हंसी खुशी का प्रमुख त्यौहार है इसमें सभी जाति व धर्म के लोग एक दूसरे को रंग लगाकर व गले मिलकर बधाई देते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ व्यापारिक लोग निजी फायदे के लिये रंगों का आधुनिकीकरण कर उसमें घातक केमिकल का प्रयोग करने लगे हैं जिसके कारण तमाम तरह की त्वचा सम्बन्धी बीमारियों का लोग शिकार हो रहे हैं उन्होंने छात्राओं को शपथ दिलाई की होली के त्योहार पर जनहित में अपने आसपास रहने वाले लोगों को रासायनिक रंगों का प्रयोग नहीं करने के लिये जागरुक करेंगे साथ ही हर्बल रंग (प्राकृतिक रंगों) से ही होली खेलने की सलाह दी उन्होंने युवा संकल्प समिति संस्था द्रारा चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की।
कार्यक्रम प्रभारी निखिल गुप्ता ने भी केमिकल युक्त रंगों को हानिकारक बताते हुए कहा कि रासायनिक कलर त्वचा को नुकसान पहुचाते हैं साथ ही इनको त्वचा से हटाने में बहुत पानी बर्बाद करना पड़ता है। केमिकल युक्त रंगों के तत्व लैड, मरकरी, आर्सेनिक, निकिल आदि कैमिकल सेहत के लिए बहुत हानिकारक हैं।
कार्यक्रम संयोजक विशाल वैश्य ने कहा कि होली पर केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार के साथ-साथ चाइनीज पिचकारियों, केमिकल युक्त स्प्रे आदि रंगों का प्रयोग ना करके केवल हर्बल गुलाल का प्रयोग करें और यह शपथ लें हम खुद भी प्रयोग नहीं करेंगे और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
गोष्ठी में कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार रखे और एक दूसरे के गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
संस्था के सचिव /प्रबन्धक पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने सभी का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली प्रेम व भाई चारे का प्रतीक है इसलिए इस पर्व को बड़ी उसाह के साथ मनाना चाहिए।उन्होंने
संस्था का उद्देश्य बताते हुए कहा कि कैमिकल युक्त रंगो का बहिष्कार कर जन मानस को फूलों एव सुगन्धित गुलाल की होली खेलने के लिये प्रेरित कर जन मानस की शारिरिक त्वचा व आखों को नुकसान से बचाना है उन्होंने बच्चों और बड़ों सभी से होली खेलते समय चश्मा पहनने की सलाह दी।
इस मौके पर कॉलेज की शिक्षिकायें अंजुम शहर, मणि पांडे, सुलेखा, ज्योति सागर, दीपिका, योगेन्द्र सागर सुनील कुमार, शिव कुमार यादव,समेत विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here