होम राज्य उत्तर प्रदेश युवा संकल्प सेवा समिति के केमिकल रंगों के बहिष्कार अभियान के तहत,...

युवा संकल्प सेवा समिति के केमिकल रंगों के बहिष्कार अभियान के तहत, तहसील दातागंज के ग्राम हरि नगला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र व छात्राओं को होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करने की दिलाई शपथ ।

बदायूँ/ दातागंज।युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वधान में चलाए जा रहे केमिकल रंगों के बहिष्कार के अभियान के तहत तहसील दातागंज के ग्राम हरि नगला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक अभिषेक गुप्ता व के संस्था के सदस्य व कार्यक्रम संयोजक प्रयाग सिंह ने विद्यालय में छात्र व छात्राओं को होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई,संस्था के कार्यक्रम संयोजक प्रयाग सिंह ने की छात्र-छात्राओ को शपथ दिलाई कि होली के त्योहार पर पर्यावरण को बचाएंगे। इसके लिए अपने आसपास रहने वाले लोगों को जागरुक भी करेंगे। रासायनिक रंगों का प्रयोग नहीं करेंगे। हर्बल रंग से ही होली खेलेंगे।


कॉलेज के सहायक अध्यापक अभिषेक गुप्ता ने भी छात्र छात्राओं से होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई उन्होंने बताया कि जब हम केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग करते हैं तो उसे हमारी त्वचा खराब हो जाती है और कभी कभी आंख में रंग गिरने से आंख की रोशनी भी जा सकती है इसलिए सभी छात्र छात्राएं होली पर यह शपथ लें की ना हम खुद केमिकल रंगों का प्रयोग करेंगे और ना ही अपने आस-पड़ोस के लोगों को केमिकल युक्त रंगों को प्रयोग करने देंगे।
इस मौके पर राजेंद्र शाक्य, धर्मवीर सिंह, प्रयाग सिंह, विश्वनाथ मौर्य, विधिपाठक ,सविता यादव,सरिता यादव,रामगुनी,शालिनी,सुखदेव,अनूप
दीपक ,सनूप,रितिक,प्रशांत आदि संस्था के सदस्य व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here