युवा संकल्प सेवा समिति बदायूँ के द्वारा चलाए जा रहे “बदायूं करेगा मतदान” के तहत आज 117 दातागंज विधानसभा के ग्राम डहरपुर में संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एवं ग्रामप्रधान बिशाल गुप्ता के नेतृत्व नेतृत्व में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक करते हुए शतप्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई ।


अभियान के बाद विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया,गोष्ठी में बोलते हुए संस्था सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले मतदान को हमें एक पर्व के रूप में मनाना चाहिए और अपने मत का प्रयोग करना चाहिए उन्होंने कहा मतदान के दिन 14 फरवरी को सभी व्यक्ति पहले मतदान करें उसके बाद ही जलपान करें प्रत्येक मतदाता का दायित्व है कि वह स्वयं अपने साथ कम से कम 10 से 12 अन्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए बूथ पर लेकर जाऐ।
संस्था के सदस्य व ग्राम प्रधान बिशाल गुप्ता ने सभी को शपथ दिलाई
“हम भारत के नागरिक लोकतंत्र मे अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये विना निर्वाचन मे मतदाताओं को अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित करेगे। “
उन्होंने कहा कि कि संस्था का उद्देश्य मतदान की प्रतिशत बढाना है।
संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि महिलाएं भी सबसे पहले वोट डालें और उसके बाद ही भोजन व अन्य काम करें यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसमें हम सभी लोगों को अपनी भागीदारी देनी चाहिए।गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के सदस्य प्रयाग सिंह ने की व संचालन धर्मवीर सिंह ने किया।
इस मौके पर रवि गुप्ता ,सचिन गुप्ता, अंकित प्रताप सिंह, शेखर प्रताप सिंह, निहाल गुप्ता, अमन वर्मा ,मनु गुप्ता, गुड्डू वर्मा, सुमित सिंह, संचय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।























