बदायूं। ग्राम असरासी, विचौला, निजामाबाद, निजामपुर,सिसैया,नगला,सिमया हमीदपुर समेत अनेक गांबों में पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने भाजपा प्रतियाशी धर्मेन्द्र शाक्य के पछ में वोट डालने की अपील कर जनसंपर्क किया।





दूसरी ओर शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पूर्व एम एल सी जितेंद्र यादव के साथ बुधवार को समर्थको के साथ ग्राम फतेहपुर, बुर्रा फरीदपुर, निजामपुर, पतौरा, पीरबट्टू, आहिरबारा,तेहरा, मलिकपुर, पटपरागंज समेत कई गाँव में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गिनाई और 2022 का विधानसभा चुनाव जिताने की अपील की। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है।इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग ख्याल रखते हुए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं,सरकार ने उज्जवला गैस योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया है। आयुष्मान भारत के तहत गरीबों का फ्री इलाज कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करेगा। इस दौरान लोगो ने विधायक को समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि 14 तारीख को चुनाव में भारी मतों से जिताकर आपको विधायक और योगी जी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।इस मौके पर सन्नी वार्ष्णेय,पं श्याम सुंदर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, महेश शाक्य, उमेश गुप्ता,ठा विकास सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

























