होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेत्री अनीता शाक्य,पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने...

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेत्री अनीता शाक्य,पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने झोंकी ताकत,

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से 48 घंटे पहले शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। अंतिम दिन शनिवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से लेकर शाम तक चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने जमकर मेहनत की। मतदाताओं के बीच अपनी ताकत और वर्चस्व दिखाने के उद्देश्य से दिनभर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर प्रत्याशियों ने पैदल मार्च कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। देरशाम चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी कई प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते देखे गए। अब 14 फरवरी को जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

शेखूपुर विधानसभा में आज सुबह से ही भाजपा नेत्री अनीता शाक्य अपने भाई धर्मेंद्र शाक्य के लिये वोट मांगने क्षेत्र में निकल पड़ी, उनकी स्पीड के आगे युवा भी दौड़ लगाते नज़र आये,शेखूपुर विधानसभा में अनीता शाक्य अपने व्यवहार के चलते काफी लोकप्रिय हैं,उन्होंने सभी गांवों में विधायक धर्मेंद्र शाक्य को पुनः भारी मतों से जिताने की अपील की, बहीं दूसरी और विधायक के पिताश्री पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य 70 की उम्र में भी पिछले एक महीने से लगातार विधानसभा क्षेत्र के एक एक गांव में पहुंच कर वोट मांगते नज़र आये,पूरी विधानसभा में उनको भारी जनसमर्थन मिलता नज़र आया आज प्रचार के अंतिम दिन सुबह से शाम तक क्षेत्र में भृमण कर बेटे को पुनः भारी मतों से विधायक बनाकर जिताने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here