होम राज्य उत्तर प्रदेश अभी अभी रस्तोगी धर्मशाला में बारात में हुई जमकर मारपीट, महिला का...

अभी अभी रस्तोगी धर्मशाला में बारात में हुई जमकर मारपीट, महिला का सर फूटा कई घायल, मालवीयगंज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टाला बड़ा हादसा।

बदायूँ थाना कोतवाली क्षेत्र की मालवीय गंज पुलिस चौकी आर्यसमाज चौक पर स्थित रस्तोगी धर्मशाला के अन्दर अभी रात 10 बजे बरात के लड़की पक्ष में आपस मे खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी जो देखते ही देखते लड़कों में मारपीट में बदल गई,बीच बचाब के दौरान एक महिला के सर में चोट आयी है मारपीट में महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं।

बारात में मारपीट का शोरगुल सुनकर मालवीय गंज पुलिस चौकी में मौजूद स्टाफ जो जैसी स्थिति में था ने दौड़कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन स्थिति बिगड़ते देख इसकी सूचना तत्काल कोतवाली को दी सूचना मिलते ही चीता मोबाइल ,व पुलिस की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया,

इस दौरान इस लड़ाई की सूचना किसी ने चढ़ कर आ रही बारात को दे दी जिसके कारण बारात धर्मशाला से कुछ दूर ही रोक दी गई साथ ही बैण्ड बाजों को भी बजाने से रोक दिया गया, पुलिस की गाड़ी आने पर बारात बैण्ड बाजों के साथ धर्मशाला के दरबाजे तक पहुंची ही थी कि पुलिस ने हालात को देखते हुए तत्काल बैण्ड बाजो को बंद कराकर शांति से अपने रीतिरिवाज पूरा करने की सलाह परिजनों को देते हुए सभी घायलों को ईलाज कराने की सलाह दी ।

खबर लिखे जानेतक घटना का कारण पता नहीं चल सका है, कुछ बारातियों ने बताया कि खाना खाने के दौरान किसी बात पर आपस मे ही दो गुटों में कहासुनी होने लगी। देखते-देखते हाथापाई के बाद बैल्ट व डंडे चलने लगे। बच्चों के मारपीट में घर के बड़े भी कूद गए। इसमें एक तरफ की किसी महिला का सर फुट गया बाकी लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी पुलिस के समय पहुंचने पर मामला शांत हो गया है अगर तत्काल मालवीयगंज पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस ने मौके पर स्थिति को नहीं सम्भाला होता तो मारपीट की यह घटना बड़ा रूप ले सकती थी, जिसे सम्भालना मुश्किल हो सकता था, घटना स्थल के आसपास रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी मालवीयगंज पुलिस चौकी के स्टाफ की भूर भूर प्रशंसा करते नज़र आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here