होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा को झटका !बिल्सी विधायक आर के शर्मा सपा में हुए शामिल,आवंला...

भाजपा को झटका !बिल्सी विधायक आर के शर्मा सपा में हुए शामिल,आवंला से हो सकते हैं उम्मीदवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मतदान प्रारंभ होने से पहले समाजवादी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने के अभियान में लगी है। वही आज सुबह भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता देगी बदायूं के बिल्सी से भाजपा विधायक आरके शर्मा आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि बदायूं समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। बिल्सी हमेशा से समाजवादी पार्टी के पाले में गई है लेकिन 2017 में उत्तर प्रदेश में आई मोदी लहर के चलते यह सीट भाजपा के खाते में गई थी। और यहां से आर के शर्मा विधायक चुने गए थे।चुनावों से पूर्व ही लोगों में आर के शर्मा के पाला बदलने की चर्चा क्षेत्र में थी,आज की इस खबर ने भाजपा को झटका वहीं सपा के लिये खुशखबरी दी है।

गौरतलब है कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नामांकन की तिथि नजदीक आर्य वैसे वैसे लगातार समाजवादी पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में अब फेरबदल की तेजी देखने को मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here