होम राज्य उत्तर प्रदेश मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद फरीदपुर के युवक के विरुद्ध पशु...

मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद फरीदपुर के युवक के विरुद्ध पशु क्रूरता के तहत बदायूँ में हुआ केस दर्ज,युवक को नेतागिरी पड़ी भारी,

बदायूँ ।मोहल्ला कूचा पांडा में एक कार चालक ने कार के नीचे बैठे 2 मासूम पिल्लों को कुचल दिया, जिससे उनके काफी चोटें आयी।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को दी, विकेन्द्र शर्मा ने तत्काल वहां पहुच कर पिल्लों की स्थिति को देखा, पिल्ले मरने की स्थिति में थे, जब पिल्लों के इलाज के लिये कार चालक से कहा गया तो वो विकेंद्र शर्मा सहित सभी मोहल्ले वासियों से अभद्रता करने लगा,मोहल्ले वालों ने इंसानियत की दुहाई भी दी पर युवक पर नेतागिरी का भूत सवार था,

जनाक्रोश को देख एक दर्द का इंजेक्शन मंगा कर अपनी नेतागिरी धमकी दिखाते हुए चलता बना। पीपल फ़ॉर एनिमल्स के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, इंस्पेक्टर द्वारा नेतागिरी के चलते मुकदमा लिखने से इनकार कर दिया।जिसकी सूचना विकेंद्र शर्मा ने सांसद मेनका गाँधी को दी, मेनका गांधी ने तत्काल दरोगा अरुण कुमार से बात करके मुकदमा लिखने को कहा। दरोगा अरुण कुमार ने सारी स्थिति को देखते हुए कार चालक कप्तान सिंह निवासी फरीदपुर बरेली पर पशुक्रूरता और लापरवाही द्वारा कार चलाने पर मुकदमा दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here