बदायूँ। बदायूँ जिले के विकास क्षेत्र सालारपुर में सभी विद्यालयों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।प्राथमिक विद्यालय देहमी मे ग्राम प्रधान डॉ प्रशांत राठौर जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान शिक्षकों ने बारी बारी से गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा शास्त्री जी के जीवन मूल्यों आदर्शों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। गांधी जी की अंत्योदय की अवधारणा, ग्राम स्वराज्य की अवधारणा तथा महिलाओं व निर्मल ,कमजोर वर्ग के कल्याण हेतु चलाई गई मुहिम से सभी को अवगत कराया गया। सभी उपस्थित जनों से अपील की गई कि सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता, भाईचारा, व सर्व धर्म समभाव जैसे जीवन आदर्शों को अपनाएं तथा देश की अखंडता में अपना योगदान दें।
प्राथमिक विद्यालय दमेही मे प्रधानाध्यापिका श्रीमती ऋतु शर्मा ने विद्यार्थियों के सहयोग से पौधारोपण किया , बच्चों द्वारा महान विभूतियों के जीवन आदर्श को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील कुमार शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ,ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य ,अध्यक्ष, आंगनवाड़ी कार्यकत्री तथा भोजन माताएं उपस्थित रहीं।


























