होम राज्य उत्तर प्रदेश ‘श्री विष्णुसहस्रनाम काव्य वल्लरी’ के विमोचन में उमड़े साहित्य प्रेमी,बिल्सी भागवत कथा...

‘श्री विष्णुसहस्रनाम काव्य वल्लरी’ के विमोचन में उमड़े साहित्य प्रेमी,बिल्सी भागवत कथा में हुआ विमोचन,

इंसान अपनी जड़ों से कभी जुदा नहीं हो सकता इस कहावत को चरितार्थ करते हुए नरेन्द्र गरल ने अपनी द्वितीय  कृति “’श्री विष्णुसहस्रनाम काव्य वल्लरी’ का विमोचन भी बिल्सी में श्री बालाजी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में पुष्कर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 रामचंद्राचार्य जी महाराज व सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के महंत श्री मटरूमल शर्मा द्वारा बदायूँ के साहित्यक विभूतियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। बिल्सी निवासी नरेन्द्र गरल का यह काव्य संग्रह विष्णु भगवान को समर्पित है, जो उनकी कथा में ही विमोचित हुआ।इससे पूर्व भी बिल्सी में आयोजित श्री राम कथा में उनकी प्रथम कृति “हनुमत विनय” का विमोचन हुआ था।

श्री बालाजी परिवार बिल्सी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में नरेंद्र गरल द्वारा रचित श्री विष्णु सहस्रनाम काव्य वल्लरी पुस्तक का पुष्कर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 रामचंद्राचार्य जी महाराज व सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के महंत श्री मटरूमल शर्मा द्वारा लोकार्पण किया गया।इस दौरान बदायूँ साहित्य जगत की तमाम विभूतियों सहित हजारों की संख्या में उपस्थित कथा प्रेमी इस विमोचन पल के गवाह बने। ‘काव्य वल्लरी’ भगवान व्यास द्वारा संबोधित श्री विष्णुसहस्रनाम का काव्य रूपांतरण है इसमें 60 दोहे और 236 चौपाइयां हैं जो लोक कल्याण की दृष्टि से सृजित की गई हैं इस काव्य का सृजन लोक शांति और सर्व भवन्तु सुखिनः को उद्देश्य मान कर किया गया है।जिसमें श्री विष्णु सहस्त्रनाम को मूल रूप से काव्य बध्द किया गया है, भाषा की दृष्टि से इसमें संस्कृत नाम यथावत रखे गए हैं और हिंदी शब्दावली का आश्रय लिया गया है। इस समर्पण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, साहित्य विभूति डॉक्टर राम बहादुर व्यथित ,अक्षत अशेष, कुलदीप अंगार,टिल्लन वर्मा, सहित पत्रकार बीपी गौतम, प्रदीप कुमार शर्मा,अजीत सक्सेना, अशोक राय, आशीष वशिष्ठ,सुधीर सोमानी, ने अपने उदगार व्यक्त किए। काव्य वल्लरी का संपादन श्री वेंकटेश्वरी विभा एवं सिद्ध पीठ बालाजी धाम बिल्सी ने संयुक्त रूप से किया है इसके प्रकाशन में रामकृष्ण समिति बिल्सी का सहयोग रहा है हनुमत विनय के बाद गुंजन प्रकाशन मुरादाबाद द्वारा प्रकाशित काव्य वल्लरी नरेंद्र गर्ल की द्वितीय कृति है। इस समर्पण कार्यक्रम में हिंदी पंचायत बिल्सी सहित सुवीन माहेश्वरी,राजीव असावा ,संजीव माहेश्वरी ,विनोद पालीवाल, रजनीश शर्मा ,विष्णु असावा ,सोमेंद्र सोम,राजीव माहेश्वरी, सुभाष बाहेती, उमेश वार्ष्णेय,सत्यपाल वार्ष्णेय लोकेश वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा ,राजीव शर्मा ,ओजित शर्मा, यश भारद्वाज, आदि की उपस्तिथि रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here