होम स्वदेश केसरी ब्यूरो आसरा आवास:सांसद संघमित्रा मौर्य, चेयरमैन दीपमाला गोयल, एडीएम प्रशासन रितु पुनिया,व सभासदों...

आसरा आवास:सांसद संघमित्रा मौर्य, चेयरमैन दीपमाला गोयल, एडीएम प्रशासन रितु पुनिया,व सभासदों की मौजूदगी मे 384 पात्रों को लकी ड्रा से सौंपी गई चाबी।

बदायूंl आखिरकार आसरा योजना के आवासों का इंतजार कर रहे लाभार्थियों को सांसद संघमित्रा मौर्य व चेयरमैन दीपमाला गोयल एडीएम प्रशासन रितु पुनिया ने चाबियां वितरित की। चाबियां मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। अब उन्हें आसरा योजना के आवासों में रहने का अवसर मिलेगा।

भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में आसरा आवास के तहत बिल्सी बाईपास के पास बने आसरा आवास में आज 384 पात्रों को आवाज की चाबी सौंपी गई आवंटन को जो पात्रों की सूची थी वह 584 थी लेकिन 384 मकान बने होने के कारण आवंटन का चुनाव लकी ड्रा द्वारा पर्ची निकाल कर किया गया। आखिरकार वह दिन आ ही गया सभी लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी।
जिन लोगों को आसरा आवास की चाबी मिली किसी के खुशी में आंसू निकले वहीं जिन लोगों को आवास की चाबी नहीं मिली उसमें से काफी लोग रोते हुए गए और कुछ गस खाकर वहीं पर गिर पड़े। जब होश आया तब उनके मुंह से बस यही शब्द निकला कि हम बरसों से किराए के मकान में रह रहे हैं आज कुछ उम्मीद लगी थी लेकिन लकी ड्रा में हमारा नंबर ना आने की वजह से अब दिल टूट गया है ।कोई अपनी किस्मत को रो रहा था तो कोई अपनी किस्मत को आज लकी बता रहा था क्योंकि जिसको मकान की चाबी मिली उनकी किस्मत का ताला भी खुल गया था।

इस मौके पर सांसद संघमित्रा मौर्य चेयरमैन दीपमाला गोयल एडीएम प्रशासन रितु पुनिया और समस्त सभासद इस मौके पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here