होम राज्य उत्तर प्रदेश सपा नेता ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

सपा नेता ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

महोली (सीतापुर)। गोरखपुर में पुलिस द्वारा व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में महोली में बड़ागांव तिराहे पर समाजवादी पार्टी के नेता अरुण दीक्षित मोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए पुतला दहन किया गया।

इस दौरान अरुण दीक्षित मोनू ने कहा कि कानपुर में विकास दुबे का एनकाउंटर मुख्यमंत्री द्वारा कराया गया था। हत्यारे पुलिसकर्मी को भी क्या योगी सरकार मौत की सजा दे पाएगी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रमुख रूप से गौरव अग्निहोत्री, अंश दीक्षित, रजनीकांत त्रिवेदी, राजन दीक्षित, अभिषेक गौर, गुलफाम राजा, राहुल मिश्र, शिवम शर्मा, सलमान खान, अरुण मोहन दीक्षित, विवेक पांडेय, दिवाकर, पवन मिश्र, जतिन मिश्र, आयुष मिश्र, अनुज कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here