असत्य पर सत्य की,अधर्म पर धर्म की,अन्याय पर न्याय की तथा आसुरी शक्तियों पर दैवीय शक्तियों की विजय के प्रतीक विजया दशमी पर राष्ट्रीय भाजपा नेता डीके भारद्वाज ने अपने प्रिय मित्र सुदर्शन न्यूज़ के प्रमुख सम्पादक सुरेश चौहान के साथ ,सुदर्शन न्यूज़ के नोएडा कार्यालय में ,दशहरे के पावन पर्व के अवसर पर शस्त्रों का पूजन और अवलोकन किया।

विजयादशमी के अवसर पर ‘शस्त्र /आयुध पूजन’ की भारत में एक लम्बी परम्परा रही है।इस अवसर पर भारद्वाज ने कहा कि दशहरा के दिन शस्त्र पूजन करने की परंपरा सदियों पुरानी है। मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक है। भारत की रियासतों में शस्त्र पूजन धूमधाम से मनाया जाता था, अब रियासतें तो नहीं रही, लेकिन परंपराएं बरकरार हैं। यही कारण है कि इस दिन आत्मरक्षार्थ रखे जाने वाले शस्त्रों की पूजा की जाती है। डीके भारद्वाज ने कहा कि दशहरा पर्व समाज को धर्म की रक्षा एवं सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।इस दौरान उन्होंने
प्रभु से प्रार्थना की दुनिया से आतंकवाद का नाश हो !

























