होम राज्य उत्तर प्रदेश इंदिरा चौक पर प्रॉपर्टी को लेकर उठे विवाद में आया नया मोड़।कल...

इंदिरा चौक पर प्रॉपर्टी को लेकर उठे विवाद में आया नया मोड़।कल शहर के व्यापारी ने लगाया था एक ब्लॉक प्रमुख व भाजपा विधायक पर कब्जे का आरोप।

बदायूँ।कल शहर के व्यापारी प्रदीप गोयल ने एक न्यूज पोर्टल के माध्यम से वीडियो शेयर करते हुए उनकी वेशकीमती प्रोपर्टी पर कादरचौक ब्लॉक प्रमुख व जनपद के भाजपा विधायक पर कब्जे करने के गम्भीर आरोप लगाए थे।

आज स्वदेश केसरी न्यूज ने इस बारे में पड़ताल की तो इस मामले में नये तथ्य सामने आए हैं स्वदेश केसरी के सामने प्रदीप गोयल के स्वर्गीय भाई डॉक्टर अशोक अग्रवाल की पत्नी मीनू अग्रवाल ने आकर अपने देवर प्रदीप गोयल पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदीप गोयल द्वारा लगाए सारे आरोपों का खंडन किया है ।उन्होंने कहा कि उक्त प्रोपर्टी को मेरे पति व प्रदीप गोयल ने खरीदा था।मेरे पति के देहांत के बाद से मेरी प्रॉपर्टी पर मेरे देबर की नीयत खराब हो गई है। इस लिये वो मेरा हक छीनने की कोशिश कर रहे हैं।मैंने अपने हिस्से के प्लाट का बैनामा किया है और मेरे पास मेरे द्वारा बेची गई प्रोपर्टी के सभी लीगल डॉक्यूमेंट मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here