होम राज्य उत्तर प्रदेश अभी-अभी: कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, मुठभेड़ में सेना के 5 जवान...

अभी-अभी: कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर लिया है लेकिन यहां पर आतंकियों के साथ एनकाउंटर अभी जारी है। बताया जा रहा कि जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की बात कही जा रही है।

एनकाउंटर जम्मू के राजौरी में आतंकी हमला के दौरान ही भारतीय सेना के चार जवान और एक जेसीओ बुरी तरह घायल हो गए थे। जिनके अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पर बचाया नहीं जा सका और जवान समेत जेसीओ शहीद हो गए। इससे पहले सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा के श्रेणीबद्ध उग्रवादी को पुलवामा जिले से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी।

गिरफ्तार किए गए उग्रवादी का नाम शमीम सोफी है, वह गुलाम मोहम्मद सोफी का बेटा है। जोकि दक्षिणी कश्मीर के निकलूरा गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया की सोफी लश्कर-ए-तैयबा उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ है उसके पास से एक पिस्तौल और काफी मात्रा में कारतूसों के अलावा तमाम आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस उग्रवादी को संयुक्त रूप से चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here