होम राज्य उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश महासचिव अभिनव उपाध्याय के निधन...

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश महासचिव अभिनव उपाध्याय के निधन पर बदायूँ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दी गयी श्रधांजलि, जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया समाज की अपूर्णीय क्षति

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद प्रदेश के महासचिव अभिनव उपाध्याय के निधन पर रविवार को आर्य समाज चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उनकी आत्मा की शां‍ति के लिए दो मिनट मौन धारण किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित एबीबीईपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने अभिनव उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभिनव व्यक्ति नहीं विचार थे। उन्होंने समाज को मजबूत करने के लिये अपने स्तर पर एक अलग पहचान बनाई। साथ ही वे सभी को साथ लेकर चलने वाले शख्सियत थे। इस तरह के व्यक्तित्व बिरले ही समाज को प्राप्त होते हैं।

अ भा ब्रा ए परि. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू पाठक ने अभिनव के निधन पर श्रद्धांजलि करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम चन्द्र शर्मा ने की।

इस मौके पर यश पांडेय,अभिनव मिश्रा,अरुण उपाध्याय,वेदांस उपाध्याय , अमित उपाध्याय,निधीश उपाध्याय,राहुल पाठक,सतीश पाठक,पीयूष शर्मा,प्रिंस शर्मा,अभिनव पाराशरी,उमेश गौड़ ,ओजित शर्मा, रश्मि शर्मा,रीना पाठक,शीतल शर्मा,शिखा शर्मा,आशा पाठक,पदमा पाठक,राशि पाठक,रिद्धि, उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here