बदायूँ।पथिक चौक के पास कई दिनों से एक सांड जख्मी हालत में घूम रहा था, जिसे पहले भी किसी के द्वारा तेजाब से जलाया गया था।

आज मदद – एक कारवां संस्था के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा को इसकी सूचना पावर हाउस जिम के मालिक ने दी। सूचना मिलते ही पशु प्रेमी अपने साथी कौशल गुप्ता और सचिन सूर्यवंशी के साथ उसका उपचार करने पहुँचे। सांड का उपचार कर उसे सभी जरूरी दवाइयां देकर सुरक्षित वहीं बिठा दिया गया।

























