बदायूँ ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ0 दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर प्रदेश भर के शिक्षकों ने शिक्षक हित की 21 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ justice4schoolfamily हैश टैग के साथ ट्विटर पर युद्ध छेड़ रखा है,देश में 12 बजे तक नम्बर 1 पर टॉप ट्रेंड हुआ और 1 बजे तक दुनिया भर में टॉप 4 में जाकर ट्रेंड हुआ।
शिक्षकों ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को आज लगभग 9 लाख ट्वीट किये।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री एवं जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि पूर्व की भांति आज भी जनपद के शिक्षकों अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों द्वारा 21 सूत्री मांगों के टि्वटर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी एवं मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज ने बताया कि जनपद के शिक्षकों द्वारा लगभग 1 लाख ट्वीट किए गए।
जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि शासन की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षकों द्वारा 14 तारीख को ब्लॉक मुख्यालयों पर 21 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन से किया जाएगा।




























