बदायूं l महिला मिशन के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड जगत क्षेत्र के ग्राम मझिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुलिस प्रशासन की ओर से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं और गांव की महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के विषय में बताया l कहां की महिलाएं अब किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं है और ना ही उन्हें कभी खुद को कमजोर समझना चाहिए l किसी भी तरह की दिक्कत होने पर महिला हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें l
उप निरीक्षक संगीता यादव के निर्देशन में हुए प्रोग्राम में महिला पुलिसकर्मी प्रभा यादव ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं से कहा कि हमें अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए l कभी खुद को अबला ना समझें l महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं l उन्होंने महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड केयर और सीएम हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताया l कहां की यह वह नंबर है, जिन पर किसी भी तरह की दिक्कत होने पर कॉल करने पर तुरंत ही मदद मिल सकेगी l महिला पुलिसकर्मी अंशु त्यागी ने कहा कि समाज के अंदर तरह तरह के लोग होते हैं, हमें अच्छे इंसान की पहचान करनी चाहिए l उन्होंने कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में ना आना चाहिए l यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति है तो उसकी सूचना 112, 1076, 181, 1010 नंबर पर कॉल करके दी जा सकती है l इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने भी छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किया l साथ ही महिला सशक्तिकरण के विषय में भी बताया l कार्यक्रम में शिक्षिका प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, अनुदेशक करुणेश, मिथिलेश, शिक्षक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे l



























