बदायूं l विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया के सहायक अध्यापक राजीव कुमार को सराहनीय योगदान के लिए मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सद्दीक अहमद, जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे l
शिक्षक राजीव कुमार को पूर्व में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता के अलावा यहां जिलाधिकारी रहे दिनेश कुमार सिंह, बीएसए रामपाल सिंह राजपूत भी उत्कृष्ट शिक्षक के तौर पर सम्मानित कर चुके हैं l उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया की गिनती अच्छे विद्यालयों में की जाती है l

























