तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 21 छात्र और छात्राओं को सीके बिरला और मेंदाता,पटना अस्पताल में जॉब मिल गयी हैं। ऑनलाइन चयनित इन स्टुडेंट्स की नियुक्ति दक्षिण दिल्ली और पटना में होगी। सीके बिरला अस्पताल की मुख्य नर्सिंग अधिकारी कैप्टन सविता सुब्रमण्यम और एचआर एग्जीक्यूटिव श्री मनीष की देखरेख में बीएससी नर्सिंग के 11 छात्र जबकि मेदांता, पटना अस्पताल के मुख्य नर्सिंग अधिकारी मो. मोमिन और एचआर एग्जीक्यूटिव मिस शिप्रा की देखरेख में बीएससी नर्सिंग के 10 छात्रों का चयन हुआ है। सेलेक्ट होने वाले छात्र एवम छात्राओं में सबा खान,रोजी आफरीन, मनीषा कश्यप, फरखान्दा जैबी, पूजा मीणा, फबहा रिज़वी, प्रीति, नेहा शर्मा, शादाब अली, अभिषेक, सृष्टि, मुदस्सिर हुसैन, मोक्कुमोदीन, रवीना ,साहिबा, ममता कुमारी, अतुफा नाज़ आदि शामिल हैं। अन्त में कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. श्रीनाथ कुलकर्णी और उप प्राचार्य प्रो. जसलीन एम. ने चयनित छात्र एवम छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। चयन प्रक्रिया के दौरान प्लेसमेंट कॉऑर्डिनेटर श्री बसवराज मुधोल, श्री नफीस अहमद और रश्मि पपनै मौजूद रहे।

























