बदायूँ ग्राम अभयपुर थाना हजरतपुर में कुछ सपेरे सांपो से तमाशा दिखाने आए,उक्त सूचना अभयपुर निवासी ब्रह्मजीत ने मदद-एक कारवां के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा को दी कि ग्राम में सपेरे आए हुए हैं और लोगों को सांप दिखा कर पैसों की मांग कर रहे हैं।
साथ ही अंधविश्वास फैलाते हुए जड़ी-बूटी भी बेच रहे हैं।जिस पर विकेंद्र ने वन विभाग से संपर्क कर उन्हे पकड़वाया,वन विभाग कर्मचारी ने सपेरों के पास से सांप बरामद कर सांपों को जंगल में छोड़ दिया।सपेरों पर वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।


























