होम राज्य उत्तर प्रदेश तीसरी लहर का संकेत!,ग्वालियर में कोरोना संक्रमित मिली तीन नवजात बच्चियां

तीसरी लहर का संकेत!,ग्वालियर में कोरोना संक्रमित मिली तीन नवजात बच्चियां

कोरोना संक्रमण का कहर अब खत्म हो गया है, अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो ऐसा नहीं है। बल्कि अब भी संक्रमण का कहर जारी है और कई जिलों में संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। अब जो मामले मिल रहे हैं उन्हें काेराेना की तीसरी लहर का संकट बताया जा रहा है। यह संकट अब कई जिलों पर मंडराने लगा है। हाल ही में भितरवार इलाके में तीन नवजात बच्चियाें के काेराेना संक्रमित मिलने से हडकंप मच गया है। जी दरअसल प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी केसाें काे मानीटरिंग में लिया है। मिली जानकारी के तहत तीनाें बच्चियां अलग-अलग गांव की हैं।

खबरों के अनुसार इनमें से दाे काे तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया गया है और यहां जांच कर काेराेना के वेरिएंट के बारे में पता लगाए जाने के बारे में कहा गया है। आपको बता दें कि बीते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित फीवर क्लीनिक पर खंड चिकित्सा अधिकारी डा देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देश पर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले 47 मरीजों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इस दौरान जांच लैब टेक्नीशियन मोइन खान एवं स्टाफ नर्स रीना सिंह के द्वारा की गई। इसमें भितरवार विकासखंड के ग्राम मछरिया की एक माह की दूध मुंही बालिका कोरोना से संक्रमित पाई गई।

ठीक ऐसे ही ग्राम रही की 14 महीने की बालिका संक्रमित निकली। इसके अलावा भितरवार के ग्राम मोहनगढ़ में अपने मायके आई शिवपुरी जिले के ग्राम सभा खिरिया की 5 माह की नवजात बालिका भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब सामने आने वाली खबर के मुताबिक ग्राम रही और मच्छरिया की बालिका को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। वहीँ शिवपुरी जिले की निवासी बालिका को एंबुलेंस की सहायता से नरवर जिला शिवपुरी भेजा गया। अब एक साथ 47 लोगों की जांच के उपरांत तीन नवजात बालिकाओं के संक्रमित पाए जाने के बाद लोग हैरानी जता रहे है। इसी के साथ ही कोरोना संक्रमण वायरस की तीसरी लहर का आदेश लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here